Chandigarh BJP Office Blast April 2026: यह घटना पंजाब और चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है, शुरुआती जांच के अनुसार हमलावरों ने मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और चलते-चलते कच्चा बम या ग्रेनेड दफ्तर की दीवार के पास फेंक दिया, हवा के रुख के कारण बम थोड़ा भटक गया और रेत के ढेर पर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बब्बर खालसा ने इसे गुरदासपुर में हुए एक पुराने एनकाउंटर का बदला बताया है, पुलिस इस दावे की प्रमाणिकता की जांच कर रही है बीजेपी नेताओं ने इसे राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है, घटना के समय पंजाब बीजेपी के कई बड़े नेता दिल्ली में थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमलावरों को उनकी मूवमेंट की खबर थी, चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और NIA ने जांच तेज कर दी है, संदिग्धों की तलाश में पूरे पंजाब और हरियाणा में नाकाबंदी कर दी गई है.
8