Live
Search
HomeVideosकोलंबिया में मौत का तांडव, वायुसेना का C-130 विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत, लैंडिंग से पहले ‘टेढ़ा’ हुआ प्लेन!

कोलंबिया में मौत का तांडव, वायुसेना का C-130 विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत, लैंडिंग से पहले ‘टेढ़ा’ हुआ प्लेन!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-24 16:14:31

कोलंबिया में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जहां वायुसेना का C-130 हरक्यूलिस विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के गोले में तब्दील हो गया, विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर (कुल 125 लोग) सवार थे, ताजा अपडेट के अनुसार इस हादसे में अब तक 66 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हैं, लैंडिंग से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विमान हवा में ही असंतुलित और 'टेढ़ा' दिखाई दे रहा है, फिलहाल 5 सैनिक लापता बताए जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Colombia Air Force Plane Crash 2026: कोलंबियाई वायुसेना के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ, सेना के बेड़े का सबसे भरोसेमंद माना जाने वाला C-130 हरक्यूलिस विमान लैंडिंग की कोशिश करते समय अचानक अनियंत्रित हो गया, चश्मदीदों और वायरल वीडियो के अनुसार विमान रनवे को टच करने से पहले ही हवा में एक तरफ झुक गया था (Banked), जो पायलट के नियंत्रण खोने का संकेत था जमीन से टकराते ही विमान में भीषण विस्फोट हुआ और वह आग की लपटों में घिर गया, इस विनाशकारी हादसे में सैनिकों की बड़ी टुकड़ी सवार थी, शुरुआती तौर पर 34 लोगों की मौत की खबर थी लेकिन राहत कार्य बढ़ने के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 66 तक पहुंच गया है, विमान में सवार चालक दल के 11 सदस्यों सहित कुल 125 लोगों में से कई बुरी तरह झुलस गए हैं, 50 से ज्यादा घायलों का इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से कई की हालत नाजुक है, लापता 5 सैनिकों की तलाश के लिए मलबे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, कोलंबियाई सरकार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं कि आखिर लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी आई या यह मानवीय चूक थी.

MORE NEWS