114
सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मेहनत ने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने हार मानने के बजाय मौत से लड़कर एक मरीज की जान बचाई. डॉक्टर की मेहनत और लगन ने मरते हुए मरीज को नई जिंदगी दे दी, इसलिए अब हर कोई उन्हें ‘असली हीरो’ मान रहा है.
हार न मानने का जज्बा और 30 मिनट का संघर्ष
घटना के अनुसार, ICU में भर्ती एक मरीज की हृदय गति अचानक रुक गई थी और वह मेडिकल भाषा में लगभग ‘मृत’ घोषित होने की स्थिति में था. ऐसी नाजुक स्थिति में, जहां अक्सर उम्मीदें दम तोड़ देती है, वहां मौजूद महिला डॉक्टर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने बिना थके और बिना रुके लगातार 30 मिनट तक CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) की प्रक्रिया जारी रखी. यह शारीरिक रूप से बेहद थका देने वाला काम था, लेकिन डॉक्टर की जिद्द के आगे मौत को भी झुकना पड़ा.
A woman doctor performed CPR for nearly 30 minutes and successfully revived a patient in the ICU. ❤️
The intense moment has gone viral, with many calling it a true act of courage and dedication.
Stories of real-life heroes are shared here regularly 🙌 ❤️ pic.twitter.com/z0d0nvqUar— Bapfakurera (@TheoUw1) February 16, 2026
चमत्कार: धड़कनें लौटीं और वायरल हुआ वीडियो
आधे घंटे के इस कड़े संघर्ष के बाद, अचानक मॉनिटर पर धड़कनें वापस दिखाई देने लगी. मरीज की लौटती सांसों को देखकर वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. इस पूरे भावनात्मक और तनावपूर्ण क्षण का वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है. लोग इस डॉक्टर को ‘धरती का भगवान’ और ‘असली सुपरहीरो’ कह रहे है. नेटीजंस का कहना है कि यह केवल एक मरीज की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जीत है.
डॉक्टरों के समर्पण को सलाम
यह घटना चिकित्सा के प्रति उस अटूट समर्पण को दर्शाती है जिसे शब्दो में बयां करना मुश्किल है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग कह रहे है कि ऐसे ही डॉक्टर समाज के असली गौरव है. इस साहसी कदम ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि ‘उम्मीद’ कभी नहीं हारनी चाहिए.