Live
Search
HomeVideosदिल्ली के चांद बाग में इलाके में मची चीख-पुकार, पांच मंजिला इमारत बनी आग का गोला, जान बचाने के लिए उप्पर से कूदे लोग!

दिल्ली के चांद बाग में इलाके में मची चीख-पुकार, पांच मंजिला इमारत बनी आग का गोला, जान बचाने के लिए उप्पर से कूदे लोग!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-30 13:49:41

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में पांच मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि सीढ़ियों का रास्ता बंद हो गया और लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए, जान बचाने का कोई रास्ता ना देख, घबराए हुए कुछ लोगों ने तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, स्थानीय निवासियों ने नीचे गद्दे और चादरें बिछाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अंदर फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Delhi Chand Bagh 5 Storey Building Catch Fire: यह घटना दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर करती है, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया चांद बाग की गलियां इतनी संकरी हैं कि फायर टेंडर्स को मौके तक पहुंचने में काफी समय लगा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई जो लोग छत से कूदे, उन्हें पैर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, दमकल कर्मियों ने लैडर (सीढ़ी) की मदद से बच्चों और महिलाओं को खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला,  पुलिस और एमसीडी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस इमारत में फायर एनओसी (NOC) और निकासी के उचित रास्ते थे या नहीं.

MORE NEWS