दिल्ली से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक के बीच तीखी झड़प देखी जा सकती है वीडियो के अनुसार, पुलिसकर्मी ने चेकिंग के दौरान ना केवल चालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उसे थप्पड़ भी मार दिया पीड़ित नागरिक ने डरने के बजाय साहस दिखाया और तुरंत अपना कैमरा ऑन कर लिया, वीडियो में पीड़ित चिल्लाते हुए कह रहा है, "तुम अपनी ड्यूटी करो, कानून के तहत चालान काटो या गाड़ी सीज़ कर दो, लेकिन बदतमीजी करने की तुम्हारी औकात नहीं है" कैमरा ऑन होते ही पुलिसकर्मी बैकफुट पर नज़र आया और अपना बचाव करने लगा.
Delhi Traffic Police Slaps Driver Viral Video: यह घटना नागरिक अधिकारों और पुलिस के व्यवहार के बीच के संतुलन पर एक बड़ी बहस छेड़ती है, भारतीय कानून के अनुसार किसी भी पुलिस अधिकारी को किसी नागरिक पर शारीरिक हमला करने या गाली देने का अधिकार नहीं है, चाहे उसने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ही क्यों ना किया हो, पीड़ित ने ‘हम अपने अधिकार जानते हैं’ कहकर यह स्पष्ट कर दिया कि आज का युवा जागरूक है और मोबाइल कैमरा अब अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बन चुका है, दिल्ली पुलिस जहां ‘मित्र पुलिस’ होने का दावा करती है, वहीं ऐसी छिटपुट घटनाएं पूरी फोर्स की छवि को धूमिल करती हैं वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टैग कर हज़ारों लोग आरोपी के निलंबन की मांग कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…