<

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की नौकरी को छोड़कर एक महिला ऑटो चलाती हुई नजर आ रही है.

IT Worker Trending Story: अगर हम आपसे पूछे कि आपके लिए कॉर्पोरेट लाइफ ज्यादा सही है. या खुद का कोई काम करना? संभवत: अधिकतर लोगों का जवाब होगा कि खुद का कोई काम ही बेहतर होगा. लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं तो हिम्मत करके अपनी अच्छी खासी मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कहानी काफी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि एक महिला जो कि आईटी प्रोफेशनल थीं, लेकिन काम के तनाव और लंबे घंटों से थककर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और एक ऐसा रास्ता चुना जिसने सबको हैरान कर दिया. फिर भी उनका यही फ़ैसला अब सोशल मीडिया पर लोगों के लिए प्रेरणा का ज़रिया बन गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला IT सेक्टर में काम करती थीं; लेकिन काम का बढ़ता दबाव, लंबे काम के घंटे और अपनी निजी ज़िंदगी के लिए समय की कमी का असर उन पर पड़ने लगा था. जिसकी वजह से उन्होंने काफी हिम्मत करके एक साहसी कदम उठाया. उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दिया.

पूरी तरह बदल गई जिंदगी

ऑटो चलाना शुरू करने के बाद उनकी ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई. अब वह अपनी शर्तों पर काम करती हैं और हर महीने लगभग 60 हजार रुपये कमाती हैं. सबसे जरूरी बात जिसपर ध्यान देना जरूरी है कि महिला को अब मानसिक शांति मिलती है, जो उन्हें पहले कभी नहीं मिली थी. अब वह अपने समय को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज कर पाती हैं और काफ़ी ज़्यादा खुश महसूस करती हैं.

यह भी पढ़ें –  ताऊ ने छड़ी घुमाई और पलक झपकते ही प्रकट हो गई कुर्सी; ये जादू देख नेटिजन्स का चकराया सिर, बोले- नोबल प्राइज दो भाई!

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस महिला की कहानी वायरल हुई, लोगों ने इसकी खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिंदगी में पैसा ही सब कुछ नहीं होता है. बल्कि मन की शांति भी जरूरी होती है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आईटी सेक्टर में 18 साल बिताने के बाद भी उन्हें आज भी कभी न खत्म होने वाली मीटिंग्स और तनाव से जूझना पड़ता है, जबकि यह महिला सचमुच अपनी ज़िंदगी का पूरा मज़ा ले रही है.

यह भी पढ़ें – Video: फटा पोस्टर निकला स्कॉर्पियो! थिएटर में चल रही थी मूवी; अचानक हुआ कुछ ऐसा सभी दर्शक रह गए हैरान

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST