Tirupati Temple Donation 3.86 Crore Gold: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम अपनी भव्यता और भक्तों के दान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन हाल ही में हुए एक दान ने पुराने कई रिकॉर्ड्स की याद दिला दी है, एक श्रद्धालु जिसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है ने भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए 3.86 करोड़ रुपये की कीमत का सोने का हार दान में दिया है, मंदिर के अधिकारियों के अनुसार यह हार बेहद बारीकी से तराशा गया है और इसका वजन काफी अधिक है, दान मिलने के बाद पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ इसे भगवान को धारण कराया, तिरुपति मंदिर में हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है, लेकिन इस तरह के व्यक्तिगत दान भक्तों के गहरे विश्वास को दर्शाते हैं, सोशल मीडिया पर इस हार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर भक्त ‘गोविंदा-गोविंदा’ के जयकारे लगा रहे हैं, यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आस्था के सामने दौलत का कोई मोल नहीं है.
2