सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी माथा घूम जाए एक व्यक्ति, जो खुद को डॉक्टर कहता है और बकायदा क्लिनिक खोलकर बैठा है, एक महिला मरीज के साथ बेहद अजीब और आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा है, गले में स्टेथोस्कोप (Stethoscope) लटकाए यह तथाकथित डॉक्टर महिला का इलाज विज्ञान से नहीं, बल्कि अंधविश्वास से करने का दावा कर रहा है, वह महिला के बाल पकड़कर उन्हें हवा में लटका रहा है, अजीबोगरीब आवाजें निकाल रहा है और जोर-जोर से धार्मिक नारे लगा रहा है, यह दृश्य किसी आधुनिक क्लिनिक का नहीं, बल्कि किसी ओझा-तांत्रिक के डेरे जैसा दिख रहा है.
31