हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद डरी हुई और भावुक नजर आ रही है, लड़की का आरोप है कि उसने स्थानीय इलाकों और कुछ गौशालाओं में गायों के रख-रखाव की खराब स्थिति, गंदगी और भूख से हो रही मौतों के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसके बाद कुछ अज्ञात और रसूखदार लोगों ने उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी, लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि कैसे गौ-सेवा के नाम पर आने वाले फंड का दुरुपयोग हो रहा है, जबकि धरातल पर गौ माता तड़प रही हैं.
Faridabad Girl Death Threat Cow Protection: यह घटना दिखाती है कि जब कोई आम नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होता है, तो उसे किस तरह के मानसिक और शारीरिक खतरों का सामना करना पड़ता है, लड़की ने वीडियो में दिखाया कि कैसे कूड़े के ढेरों और सड़कों पर गायें प्लास्टिक खाने को मजबूर हैं और बीमार होने पर उन्हें कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिल रही है, लड़की का दावा है कि उसे फोन पर और पीछा करके डराया गया कि अगर उसने वीडियो बनाना बंद नहीं किया, तो उसका अंजाम बुरा होगा, वीडियो वायरल होने के बाद फरीदाबाद पुलिस और हरियाणा सरकार से इस लड़की को सुरक्षा प्रदान करने और गौशालाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जा रही है, हैशटैग #JusticeForFaridabadGirl के साथ लोग इस बहादुर बेटी के समर्थन में आ गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं, क्या अब किसी के अच्छे के लिए आवाज उठाना मौत का कारण बन चूका है? क्या वाकई इंसानियत बिलकुल खत्म हो चुकी है?
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…