Live TV
Search
HomeVideosफर्रुखाबाद में पार्किंग के दौरान दीवार और गाड़ी के बीच दबकर महिला की दर्दनाक मौत, घर के गेट पर ही मची चीख-पुकार!

फर्रुखाबाद में पार्किंग के दौरान दीवार और गाड़ी के बीच दबकर महिला की दर्दनाक मौत, घर के गेट पर ही मची चीख-पुकार!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-05 12:01:08

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक विचलित करने वाली घटना घटी है, यहां एक घर में महिंद्रा थार गाड़ी पार्क की जा रही थी जैसे ही चालक ने गाड़ी खड़ी की और महिला घर का लोहे का गेट बंद करने के लिए पीछे मुड़ी, अचानक गाड़ी पीछे की ओर तेजी से लुढ़कने लगी महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीधे दीवार और भारी-भरकम गाड़ी के बीच में दब गई, वीडियो में महिला की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं, लेकिन जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Farrukhabad Thar Accident Woman Death Video: यह घटना वाहन मालिकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि पार्किंग के समय जरा सी भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है,शुरुआती जानकारी के अनुसार गाड़ी को न्यूट्रल गियर में छोड़ देना या हैंडब्रेक (Handbrake) पूरी तरह ना लगाना इस हादसे की वजह हो सकती है, ढलान वाली जगह पर गाड़ी का पीछे लुढ़कना अक्सर घातक होता है, घर के बाहर लगे कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला गेट बंद करने में मशगूल थी और उसे अंदाजा भी नहीं था कि मौत पीछे से आ रही है, फर्रुखाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही, यह घटना याद दिलाती है कि भारी वाहनों को पार्क करते समय हमेशा गियर और हैंडब्रेक की जांच करनी चाहिए और कभी भी खड़ी गाड़ी के ठीक पीछे नहीं खड़ा होना चाहिए.

MORE NEWS