Live
Search
HomeVideos2007 से 2026 तक… खिलाड़ी हो या कोच, भारत की हर बड़ी जीत के पीछे खड़ा है एक ‘गौतम गंभीर’ का चेहरा, देखें खूबसूरत जर्नी का वीडियो

2007 से 2026 तक… खिलाड़ी हो या कोच, भारत की हर बड़ी जीत के पीछे खड़ा है एक ‘गौतम गंभीर’ का चेहरा, देखें खूबसूरत जर्नी का वीडियो

Written By: Aksha Choudhary
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-03-09 14:56:18

Gautam Gambhir Coach World Cup Win 2026: गौतम गंभीर का माइंड सेट हमेशा से 'आउट ऑफ द बॉक्स' रहा है, जब पूरी दुनिया धोनी, रोहित और कोहली की तुलना में व्यस्त थी, तब गंभीर ने चुपचाप अपनी रणनीति पर काम किया, इस टी-20 वर्ल्ड कप में उनके फैसले चौंकाने वाले थे—तिलक वर्मा का बैटिंग ऑर्डर बदलना, ईशान किशन को नंबर 3 पर लाना, संजू सैमसन से ओपनिंग कराना और बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत ना कराना, ये वो रिस्क थे जो किसी भी कोच का करियर खत्म कर सकते थे, लेकिन 'जिद्दी' गंभीर अपने फैसलों पर अडिग रहे परिणाम स्वरूप, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप के बाद अब 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप भी भारत की झोली में है, गंभीर को गालियां दी गईं, उन्हें ट्रोल किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी चुप्पी से नहीं, बल्कि अपनी ट्रॉफियों से जवाब दिया, आज 150 करोड़ भारतीय अगर मुस्कुरा रहे हैं, तो उसके पीछे उस शख्स का 'गंभीर' दिमाग है जिसने कभी हारना सीखा ही नहीं.

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) केवल एक नाम नहीं, बल्कि जीत की ‘गारंटी’ बन चुके हैं, बतौर खिलाड़ी, कप्तान और अब कोच—गंभीर ने साबित कर दिया है कि उनके फैसले भले ही कड़वे लगें, लेकिन उनका लक्ष्य हमेशा भारत का तिरंगा सबसे ऊपर रखना होता है, 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप हीरो ने अब कोच के रूप में 2026 टी-20 वर्ल्ड कप दिलाकर अपनी ‘विनिंग स्ट्रीक’ (8-0) को बरकरार रखा है.

MORE NEWS