होम / वीडियो /Germany Accident: जर्मनी के इस शहर में भीड़ में घुसी कार, 28 लोगों को कुचला | Breaking | India News

Germany Accident: जर्मनी के इस शहर में भीड़ में घुसी कार, 28 लोगों को कुचला | Breaking | India News

यूरोपियाई देश जर्मनी से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है। देश के प्रसिद्ध शहर म्युनिख में गुरुवार को एक कार भीड़ में घुस गई और लोगों को कुचल डाला। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 28 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। जर्मन पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है बताया है कि इस घटना में चालक ‘बच गया है और अब उसे कोई खतरा नहीं है। भीड़ में वाहन घुसा देने की घटना को लेकर बवेरिया के गर्वनर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ये घटना हमला प्रतीत होती है। दूसरी ओर पुलिस ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि घटना को अंजाम 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिया जो अफगान शरणार्थी है।

संबंधित वीडियो

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue