मिर्जापुर में विकास के नाम पर एक ऐसा 'खतरनाक' मजाक हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है,यहां एक नई सड़क का निर्माण तो हुआ, लेकिन ठेकेदार और अफसरों ने सड़क के बीचों-बीच मौजूद सरकारी हैंडपंप को हटाने की जहमत नहीं उठाई, नतीजा यह है कि अब यह हैंडपंप सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए एक जानलेवा बाधा बन चुका है.
Handpump In Middle Of Road Mirzapur: मिर्जापुर जिले की लापरवाही का एक ऐसा नमूना दिखा है जो किसी की जान पर बन सकता है, यहां एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया, जिस पर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच एक पुराना हैंडपंप आज भी वैसे ही गड़ा हुआ है, बताया जा रहा है कि हैंडपंप पहले से वहां मौजूद था और सरकारी संपत्ति होने के कारण ठेकेदार ने उसे छूना भी जरूरी नहीं समझा, कागजी कार्रवाई और तालमेल की कमी के कारण अफसरों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और हैंडपंप को हटाए बिना ही उसके चारों ओर सड़क बना दी, अब रात के अंधेरे में यह हैंडपंप बाइक और कार सवारों के लिए ‘मौत का जाल’ साबित हो रहा है, स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या एक हैंडपंप को शिफ्ट करना करोड़ों की सड़क बनाने से ज्यादा मुश्किल था?
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…
थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…
JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…