<

हार्दिक पांड्या के बेटे का ध्यान रखते दिखे धोनी, फील्ड से गर्लफ्रेंड और MS की तरफ किया वेव, देखें वीडियो

हार्दिक पांड्या के बेटे, उकी गर्लफ्रेंड और महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस वीडियो में हार्दिक माही और अपने बेटे व गर्लफ्रेंड की तरफ वेव करते नजर आए.

MS Dhoni and Agastya Viral Video: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की रोमांचक जीत हुई. इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम से कई यादगार पल कैमरों में कैद हुए. इनमें माही की पत्नी साक्षी धोनी की वीडियो, अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कैच और हार्दिक के साथ खेलते हुए धोना की वीडियो शामिल है. मैच के बाद एक दिल को छू लेने वाले पल ने इंटरनेट पर फैंस को काफी लुभाया. दरअसल, एक वायरल वीडियो में पांड्या स्टैंड की तरफ देखकर धोनी का स्वागत करते दिखे, जो गैलरी से मैच देख रहे थे और फैंस खुशी से झूम रहे थे.

धोनी और अगस्त्या की वीडियो

इसी दौरान पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा अपने बेटे अगस्त्य को धोनी के पास ले आईं. इसके बाद फिर धोनी को उस बच्चे को उसके पिता को ढूंढने में मदद करते हुए देखा गया और उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर जाने वाले प्लेयर्स की टनल की ओर इशारा किया. महान पूर्व कप्तान और युवा फैन अग्स्त्य पांड्या के बीच इस दिल को छू लेने वाले पल ने ऑनलाइन वायरल हो गए, जो फैंस को काफी पसंद आए. एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया. ये वीडियो माही के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसे पल प्योर गोल्डेन मोमेंट होते हैं.’ 

साक्षी धोनी की वीडियो देख हंस पड़े मिस्टर कूल

इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साक्षी धोनी बुमराह के बंप कैच पर उछल पड़ीं. इसके बाद धोनी ने उन्हें बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए रोकते हैं. उनके ऐसा करने से वहां मौजूद सभी लोग टेंशन वाली सिचुएशन में भी खुश हो जाते हैं. फैंस उनकी इस वीडियो में जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई धोनी के कूल रहने की चर्चा का कर रहा है, तो कोई साक्षी के इस कारनामे के बाद हंसी वाले माहौल को एंजॉय कर रहा है. लोगों का कहना है कि कितनी भी टेंशन वाली सिचुएशन हो साक्षी लोगों को हंसा ही देती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST