Live
Search
HomeVideosत्योहार या टॉर्चर? हाथरस में सरेआम युवक की बेइज्जती, रंग लगवाने के ऊपर हुआ तनाव, देखें वीडियो

त्योहार या टॉर्चर? हाथरस में सरेआम युवक की बेइज्जती, रंग लगवाने के ऊपर हुआ तनाव, देखें वीडियो

Written By: Aksha Choudhary
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-03-06 17:51:57

Forced Religious Slogan Video Hathras: होली के माहौल के बीच हाथरस से आई यह तस्वीर बेहद विचलित करने वाली है, वायरल वीडियो में भोला चौधरी नाम का व्यक्ति टेंपो सवार मुस्लिम युवकों के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है, पीड़ित फरमान का कहना है कि उसे और उसके दोस्त को सरेआम बेइज्जत किया गया और वीडियो बनाकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश की गई, पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी कड़ी कार्रवाई की खबर नहीं आई है, दूसरी ओर फरमान का बयान सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह बेहद भावुक और निराश दिख रहा है, उसने साफ कहा है कि वह इस अपमान को सह नहीं पा रहा है और अगर पुलिस ने आरोपी पर एक्शन नहीं लिया, तो वह अपनी जान दे देगा यह घटना हाथरस में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकती है, जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

यूपी के हाथरस में एक युवक की सरेराह बेइज्जती और उत्पीड़न का मामला सामने आया है, कथित गौरक्षक भोला चौधरी ने एक टेंपो को बीच सड़क पर रुकवाया और उसमें सवार फरमान और उसके साथी को जबरन नीचे उतारा, वीडियो में साफ दिख रहा है कि भोला चौधरी उन्हें धमकाते हुए कह रहा है— “शराफत से रंग लगवाओ, वरना मारेंगे तुमको” इसके बाद उसने जबरन उन्हें रंग लगाया और धार्मिक नारे (जय श्री राम) लगवाए, इस पूरी घटना का वीडियो खुद आरोपी ने वायरल कर दिया, अब पीड़ित फरमान बुरी तरह डरा हुआ है और उसने न्याय ना मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है.

MORE NEWS