Live
Search
HomeVideosहैदराबाद में ‘जहरीले’ अदरक-लहसुन पेस्ट का भंडाफोड़, 4 टन मिलावटी माल जब्त, ‘गोंद’ और ‘तेजाब’ से तैयार हो रहा था पेस्ट!

हैदराबाद में ‘जहरीले’ अदरक-लहसुन पेस्ट का भंडाफोड़, 4 टन मिलावटी माल जब्त, ‘गोंद’ और ‘तेजाब’ से तैयार हो रहा था पेस्ट!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-01 16:02:13

हैदराबाद की कमिश्नर टास्क फोर्स खैरादाबाद जोन और H-FAST टीम ने मंगलवार को काटेदान के इंडस्ट्रियल एरिया में एक बड़ी छापेमारी की, यहां हसन अली रूपानी नामक व्यक्ति बेहद गंदगी के बीच मिलावटी अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने की यूनिट चला रहा था, जांच में पाया गया कि पेस्ट का वजन और गाढ़ापन बढ़ाने के लिए एसिटिक एसिड (Acetic Acid) और गोंद (Xanthan Gum) जैसे हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, पुलिस ने मौके से करीब 4,032 किलो तैयार पेस्ट और भारी मात्रा में घटिया कच्चा माल जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है.

Hyderabad Adulterated Ginger Garlic Paste Raid 2026: यह कार्रवाई शहर में बढ़ते खाद्य मिलावट के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस के विशेष अभियान का हिस्सा है, आरोपी सड़े हुए अदरक, लहसुन के छिलकों और मिट्टी वाले कच्चे माल का इस्तेमाल कर रहा था, इसे साफ करने के बजाय सीधे मशीनों में पीसकर केमिकल मिला दिया जाता था विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के रसायनों (एसिड और सिंथेटिक रंगों) के सेवन से पेट के कैंसर, अल्सर और लिवर की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं यह मिलावटी पेस्ट शहर के छोटे किराना स्टोर, सस्ते रेस्टोरेंट्स और कैटरिंग सर्विस को सप्लाई किया जा रहा था, पुलिस ने आरोपी हसन अली रूपानी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे मैल्लारदेवपल्ली (Mailardevpally) पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

MORE NEWS