Nihang Sikh Kirpan Mall Issue: मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थित ज़ूडियो आउटलेट एक कंट्रोवर्सी का केंद्र बन गया है, यह पूरा वाक्या धर्म बनाम सुरक्षा की एक बड़ी डिबेट में बदल चुका है, नीहंग सिख भाइयों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और भारत में सिखों के साथ भेदभाव हो रहा है, दूसरी ओर, मॉल प्रशासन का तर्क था कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह की तलवार या नुकीली चीज़ अंदर ले जाना प्रतिबंधित है, वीडियो में मैनेजर को पुलिस बुलाने की धमकी देते भी सुना जा सकता है हालांकि, लंबी बहस के बाद स्थिति को संभालने के लिए मैनेजर ने झुकते हुए माफी मांगी, पर आत्मसम्मान की बात कहकर सिख भाइयों ने वहां से निकलना ही बेहतर समझा, सोशल मीडिया पर अब नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं—एक जो संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं, और दूसरे जो सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों को सर्वोपरि मान रहे हैं.
मणिपुर के Phuni Mall स्थित Zudio शोरूम में उस वक्त दहशत फैल गयी जब दो नीहंग सिख भाई अपनी पारंपरिक बड़ी किरपाण के साथ अंदर घुसने लगे, सिक्योरिटी गार्ड ने सुरक्षा कारणों से उन्हें रोका, तो मामला बिगड़ गया, देखते ही देखते शोरूम के मैनेजर और सिख भाइयों के बीच 40 मिनट तक तीखी बहस चली, सिख भाइयों का कहना था कि किरपाण उनका धार्मिक चिन्ह है और संविधान उन्हें इसे धारण करने का हक देता है वहीं, मैनेजर अपनी सुरक्षा पॉलिसी पर अड़ा रहा कि शोरूम के अंदर हथियार ले जाना मना है, यह शॉकिंग वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहां लोग पूछ रहे हैं कि क्या पब्लिक प्लेस में ‘धर्म’ बड़ा है या ‘सुरक्षा के नियम’? अंत में मैनेजर ने माफी तो मांग ली, लेकिन सिख भाई बिना शॉपिंग किए वहां से चले गए.
How Many Partner Cause AIDS: दुनिया भर में एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. एचआईवी…
TS Inter Result 2026: तेलंगाना सरकार का तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन जल्द ही इंटरमीडिएट…
Astrologer Nidhi Choudhary: निधि चौधरी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ऐसी वीडियो अपलोड करके चर्चा…
Who is Owner Of Parle: पारले नाम तो सभी ने सुना होगा. इस ब्रांड का…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ये साबित…
PBKS vs SRH Head to Head:आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड…