Live
Search
HomeVideosवर्दी में ‘वेदपाठी’ बने IPS के.के. बिश्नोई ने विवाह के मंत्रों पर दिखाई पकड़, पंडित जी के साथ सटीक ‘Lip-sync’ देख दंग रह गए लोग!

वर्दी में ‘वेदपाठी’ बने IPS के.के. बिश्नोई ने विवाह के मंत्रों पर दिखाई पकड़, पंडित जी के साथ सटीक ‘Lip-sync’ देख दंग रह गए लोग!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-31 12:42:01

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई (K.K. Bishnoi) एक विवाह समारोह में शामिल नजर आ रहे हैं, वीडियो की सबसे खास बात यह है कि जब पंडित जी विवाह की रस्मों के दौरान संस्कृत के कठिन मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं, तब आईपीएस अधिकारी बिश्नोई उनके साथ पूरी लय और शुद्धता के साथ लिप-सिंक (Lip-sync) कर रहे हैं, उनके चेहरे के भाव और होंठों की हरकत मंत्रों के साथ इतनी सटीक बैठ रही है कि ऐसा लग रहा है जैसे वे खुद भी उन मंत्रों के ज्ञाता हैं, एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी का अपनी जड़ों और सनातन संस्कृति से ऐसा जुड़ाव देखकर लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.

IPS K.K. Bishnoi Wedding Mantra Video: यह वीडियो प्रशासनिक अधिकारियों की एक नई और सकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है, अक्सर अधिकारियों को केवल फाइल और कानून तक सीमित माना जाता है, लेकिन आईपीएस बिश्नोई ने दिखाया कि वे अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षाओं के प्रति भी सजग हैं, जिस सहजता से वे कठिन संस्कृत श्लोकों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, वह उनके अध्ययन और संस्कारों को दर्शाता है, लोग इस वीडियो को ‘प्राउड मोमेंट’ बता रहे हैं कई यूजर्स ने लिखा कि “एक अधिकारी जब अपनी संस्कृति का सम्मान करता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है, आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई की इस ‘मास्टरी’ ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट पर हीरो बना दिया है.

MORE NEWS