Live TV
Search
HomeVideosजालौन में शादी की खुशियों पर भारी पड़ी गैस की कमी, 17 सिलेंडरों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची होने वाली दुल्हन, देखें वीडियो!

जालौन में शादी की खुशियों पर भारी पड़ी गैस की कमी, 17 सिलेंडरों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची होने वाली दुल्हन, देखें वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-06 10:10:08

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की रहने वाली नंदनी की शादी 20 अप्रैल 2026 को तय हुई है, शादी समारोह में मेहमानों के खाने-पीने के इंतजाम के लिए लगभग 17 गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है, नंदनी का आरोप है कि उन्होंने कई गैस एजेंसियों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें जरूरी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, शादी की तारीख नजदीक आते देख और घर में कोई हल ना निकलता देख, नंदनी खुद जिलाधिकारी (DM) कार्यालय जा पहुंचीं उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी शादी में बाधा ना आए और उन्हें समय रहते सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए.

Jalaun UP Nandini Marriage Gas Cylinder Issue: यह मामला आम आदमी की बुनियादी जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या किल्लत की ओर इशारा करता है, जहां शादी वाले घरों में बेटियां रस्में निभाने में व्यस्त होती हैं, वहीं नंदनी ने प्रशासनिक लड़ाई लड़ने का फैसला किया उनका यह कदम समाज को दिखाता है कि लड़कियां अब किसी भी संकट में पीछे नहीं हटतीं, शादी-ब्याह के सीजन में गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन एजेंसियों द्वारा ‘स्टॉक नहीं है’ कहना अक्सर कालाबाजारी का संकेत होता है, प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिए जालौन डीएम कार्यालय में मामला पहुंचने के बाद उम्मीद है कि खाद्य एवं रसद विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि नंदनी के घर खुशियों में कोई कमी ना रहे, लोग इस खबर को शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘एक गरीब की बेटी को अपनी शादी के लिए इतना संघर्ष नहीं करना चाहिए’ प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ही नंदनी के चेहरे पर मुस्कान ला पाएगी.

MORE NEWS