राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर परिसर से एक हृदयविदारक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला पर बेरहमी से हमला करते हुए देखा जा सकता है, हमलावर ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उसे बालों से पकड़कर काफी दूर तक घसीटा, इस दौरान महिला मदद के लिए लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हमलावर ने मारपीट बंद नहीं की और गंदी गालियां भी देता रहा, मंदिर जैसे सार्वजनिक और पवित्र स्थान पर हुई इस हिंसा ने वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं को भी स्तब्ध कर दिया है.
Jodhpur Balaji Temple Woman Assault Video 2026: यह घटना दिखाती है कि किस तरह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा आज भी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, वीडियो में दिख रहा हमला बेहद हिंसक है, महिला को बालों से खींचना और उसे बार-बार मारना हमलावर की हिंसक मानसिकता को उजागर करता है, मंदिर परिसर के भीतर इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन क्या वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे? मंदिर के भीतर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रबंधन की भी जिम्मेदारी है, जोधपुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, हमलावर की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, नेटिज़न्स इस वीडियो को शेयर कर राजस्थान सरकार और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि दोबारा कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके.
Multani Mitti Astrology Remedies Home:मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने…
Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: हर साल चार मुख्य बड़ी चतुर्थी आती है,चतुर्थी के दिन विशेष…
Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक…
Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…
Hanuman Gada Name: भगवान हनुमान के पास एक गदा थी, जिससे उन्होंने कई असाधारण कारनामे…
KKR vs SRH Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए…