Khidirpore Kolkata Ram Navami Harmony 2026: यह घटना पश्चिम बंगाल में अक्सर होने वाले चुनावी और सांप्रदायिक तनाव के बीच आशा की एक नई किरण की तरह है, खिदरपुर के स्थानीय क्लबों और अंजुमनों मुस्लिम समितियों ने पहले से ही शोभायात्रा के स्वागत की तैयारी कर रखी थी, यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले की सामूहिक पहल थी, मार्च की चिलचिलाती धूप में घंटों पैदल चलने वाले राम भक्तों के लिए ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था करना ‘मानवता’ का सबसे बड़ा उदाहरण बना, शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस स्वागत का गर्मजोशी से जवाब दिया, नारों के बीच ‘शुक्रिया’ और ‘सलाम’ के शब्द आपसी सम्मान को दर्शा रहे थे, इस घटना ने उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जाता है कि बंगाल में धार्मिक ध्रुवीकरण चरम पर है खिदरपुर ने दिखाया कि जनता शांति और भाईचारा चाहती है.
8