Kota Theft Stuck At Exhaust Fan: कोटा (Kota) में चोरी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, अब चोर घर में घुसने के लिए दरवाजे या खिड़कियां नहीं, बल्कि रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन का सहारा ले रहे हैं, यह घटना कोटा के बोरखेड़ा (Borkheda) थाना क्षेत्र के प्रतापनगर (Pratapnagar) इलाके की है, रात करीब 1 बजे सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करके घर लौटे थे, जैसे ही उन्होंने घर का मेन गेट खोला और स्कूटी अंदर ले गए, उसकी लाइट रसोई की तरफ पड़ी, रसोई में जो नजारा दिखा, उसे देखकर वे डर गए, एक युवक एग्जॉस्ट फैन के छेद से आधा अंदर घुसा हुआ था.
Kota Theft Stuck At Exhaust Fan: कोटा (Kota) में चोरी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, अब चोर घर में घुसने के लिए दरवाजे या खिड़कियां नहीं, बल्कि रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन का सहारा ले रहे हैं, यह घटना कोटा के बोरखेड़ा (Borkheda) थाना क्षेत्र के प्रतापनगर (Pratapnagar) इलाके की है, रात करीब 1 बजे सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करके घर लौटे थे, जैसे ही उन्होंने घर का मेन गेट खोला और स्कूटी अंदर ले गए, उसकी लाइट रसोई की तरफ पड़ी, रसोई में जो नजारा दिखा, उसे देखकर वे डर गए, एक युवक एग्जॉस्ट फैन के छेद से आधा अंदर घुसा हुआ था और घर में चोरी करने की कोशिश कर रहा था, शोर मचते ही उसका एक साथी मौके से भाग गया, लेकिन यह चोर उसी छेद में फंस गय, आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और काफी मेहनत के बाद उसे नीचे उतारा गया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया गया, यह घटना सभी के लिए चेतावनी है कि अब घर की सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि चोर नए-नए तरीके अपना रहे हैं.
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन (Rassie van der Dussen)…
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट…
Malda Violence Supreme Court: बुधवार को बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर 2 ब्लॉक के…
Himachal Pradesh Gold Rate Today 2 April 2026: राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के शहरों…
Chandra Gochar In Nakshatra 2026: आज हनुमान जयंती के साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्साह से…
BCCI Code: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग में अनुशासन को बनाए रखने के लिए एंटी…