Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding Video 2026: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी किसी बड़े शानदार आर्गेनाइजेशन के बजाय एक शांत और अर्थपूर्ण समारोह थी, बांद्रा स्थित अपने घर की छत पर इस जोड़े ने रजिस्ट्रार मैरिज की, जिसमें केवल उनके करीबी लोग शामिल थे, अब जारी किए गए उनके वेडिंग वीडियो में इस रिश्ते की गहराई साफ़ नज़र आ रही है,वीडियो की शुरुआत गौरव की आवाज़ से होती है जहां वे कहते हैं कि “हमारे दिमाग में तो हम पहले ही शादीशुदा थे, सबसे भावुक पल तब आता है जब कृतिका अपने पिता का हाथ थामकर दुल्हन के लिबास में एंट्री करती हैं और गौरव उन्हें देख फूट-फूट कर रोने लगते हैं, कृतिका ने गौरव को अपना ‘घर’ बताया, वहीं गौरव ने वादा किया कि वे हमेशा कृतिका के ‘टेलविंड’ बनकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेंगे, इस शादी में युवराज सिंह, आशीष नेहरा, फरहान अख्तर और सोहा अली खान जैसे दिग्गज भी शामिल हुए, यह वीडियो 2026 की सबसे ‘व्होलसम’ सेलेब्रिटी यादों में से एक बन गया है.
4