Live TV
Search
HomeVideosसुरों की दुनिया में छाया अंधेरा, संगीत सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल मुंबई में होगा अंतिम संस्कार!

सुरों की दुनिया में छाया अंधेरा, संगीत सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल मुंबई में होगा अंतिम संस्कार!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-12 15:47:06

भारतीय सिनेमा और संगीत के इतिहास की सबसे प्रभावशाली पार्श्व गायिकाओं में से एक आशा भोसले का आज दोपहर मुंबई में निधन हो गया, उन्हें शनिवार शाम को सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया था उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की, आशा जी ने हिंदी सहित 20 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए और वे दुनिया की सबसे अधिक रिकॉर्ड की जाने वाली कलाकार के रूप में गिनी जाती थीं.

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले जी का जाना केवल एक गायिका का जाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समाप्त होना है अस्पताल के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था,उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे उनके लोअर परेल स्थित आवास ‘कासा ग्रांडे’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, ‘चुरा लिया है’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ से लेकर ‘इन आंखों की मस्ती’ जैसे कालजयी गीतों के जरिए वे हमेशा जीवित रहेंगी,अमिताभ बच्चन, ए.आर. रहमान, सोनू निगम और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने इसे एक व्यक्तिगत क्षति बताया है.

MORE NEWS