Live
Search
HomeVideosलोनी में कोहराम: अस्पताल की लापरवाही ने ली मासूम की जान, अब पीड़ित परिवार को पैसे देकर चुप करने का दबाव!

लोनी में कोहराम: अस्पताल की लापरवाही ने ली मासूम की जान, अब पीड़ित परिवार को पैसे देकर चुप करने का दबाव!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-17 15:40:54

गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती यह घटना अब उत्तर प्रदेश सरकार के रडार पर है, बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन संवेदनहीनता की हद तब पार हो गई जब अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती सुधारने के बजाय कथित तौर पर 'रकम' देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, पीड़ित पक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brijesh pathak) से न्याय की गुहार लगाई है, उनकी मांग है कि ना केवल दोषी डॉक्टरों और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज हो, बल्कि इस 'मौत के अस्पताल' का लाइसेंस तुरंत रद्द कर इसे हमेशा के लिए सील कर दिया जाए, यूपी पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है, लेकिन जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है—सवाल यह है कि क्या रसूखदार अस्पताल प्रशासन को मासूम की जान की कीमत चुकाने की इजाजत मिलेगी या कानून का डंडा चलेगा?

Loni Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, दुखी परिवार का आरोप है कि इलाज में बरती गई कोताही ने उनके घर का चिराग बुझा दिया, इतना ही नहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें मामले को दबाने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है, इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

MORE NEWS