गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती यह घटना अब उत्तर प्रदेश सरकार के रडार पर है, बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन संवेदनहीनता की हद तब पार हो गई जब अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती सुधारने के बजाय कथित तौर पर 'रकम' देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, पीड़ित पक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brijesh pathak) से न्याय की गुहार लगाई है, उनकी मांग है कि ना केवल दोषी डॉक्टरों और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज हो, बल्कि इस 'मौत के अस्पताल' का लाइसेंस तुरंत रद्द कर इसे हमेशा के लिए सील कर दिया जाए, यूपी पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है, लेकिन जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है—सवाल यह है कि क्या रसूखदार अस्पताल प्रशासन को मासूम की जान की कीमत चुकाने की इजाजत मिलेगी या कानून का डंडा चलेगा?
Loni Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, दुखी परिवार का आरोप है कि इलाज में बरती गई कोताही ने उनके घर का चिराग बुझा दिया, इतना ही नहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें मामले को दबाने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है, इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…