Live
Search
HomeVideosलोनी के ‘डिजिटल टाइगर’ पर वार: खून से लथपथ सलीम वास्तिक के लिए GTB पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर!

लोनी के ‘डिजिटल टाइगर’ पर वार: खून से लथपथ सलीम वास्तिक के लिए GTB पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-01 12:29:47

Saleem Wastik YouTuber Attack: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है, लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल का दौरा कर पीड़ित सलीम वास्तिक से मुलाकात की, विधायक ने ना केवल डॉक्टरों से इलाज की बारीकियों पर चर्चा की, बल्कि सलीम के परिवार को आर्थिक और कानूनी सहायता का आश्वासन भी दिया, उन्होंने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि लोनी की धरती पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, विधायक का यह दौरा इस बात का संकेत है कि मामला हाई-प्रोफाइल हो चुका है और शासन-प्रशासन अब इस पर कड़ी नजर रख रहा है, परिजनों ने विधायक को हमले की पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद गुर्जर ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही, सोशल मीडिया पर भी सलीम के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग कर रहे हैं.

गाजियाबाद के लोनी इलाके में मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक (Saleem Wastik) पर अचानक हुए हमले के बाद सनसनी फैल गई है, घायल सलीम का इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में चल रहा है, खबर मिलते ही लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर तुरंत अस्पताल पहुंचे और सलीम का हाल-चाल जाना, विधायक ने डॉक्टरों से सलीम के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ हैं, परिजनों से मिलकर विधायक ने हर संभव मदद का वादा किया और साफ लहजे में कहा कि अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा, इस शॉकिंग हमले ने लोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन विधायक के आश्वासन के बाद अब पुलिस पर अपराधियों को जल्द पकड़ने का भारी दबाव है.

MORE NEWS