पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ईरान-इजरायल ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिलाकर रख दिया है, इसकी वजह से भारत में शनिवार (7 मार्च 2026) से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG) की कीमतों में इजाफा किया गया है, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹853 से बढ़कर ₹913 का हो गया है वहीं, व्यापारिक इस्तेमाल वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा होकर अब ₹1883 में मिलेगा, यह बढ़ोतरी आम जनता के मासिक बजट पर एक बड़ा झटका है,विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान-इजरायल युद्ध लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखा जा सकता है.
72