Live
Search
HomeVideosलुधियाना में ‘मौत का खुला गड्ढा’, खुले सीवरेज में समा गयी बाइक स्थानीय लोगों ने बचाई जान,देखें लापरवाही का लाइव वीडियो!

लुधियाना में ‘मौत का खुला गड्ढा’, खुले सीवरेज में समा गयी बाइक स्थानीय लोगों ने बचाई जान,देखें लापरवाही का लाइव वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-30 09:10:29

पंजाब के लुधियाना में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला, एक पिता अपने छोटे बच्चे को स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक पर घर ले जा रहा था, सड़क पर पानी भरा होने या दृश्यता कम होने के कारण उसे खुला हुआ सीवरेज पिट गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जैसे ही बाइक वहां पहुंची, पिता और बच्चा दोनों गहरे गड्ढे में समा गए, गनीमत रही कि पास मौजूद राहगीरों ने तुरंत शोर मचाया और अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों को बाहर निकाला, बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और वह सदमे में है, इस घटना के बाद लुधियाना नगर निगम के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है.

Ludhiana Open Sewer Accident March 2026: यह घटना शहरी प्रशासन की उस संवेदनहीनता को उजागर करती है जहां इंसानी जान की कीमत एक ‘ढक्कन’ से भी कम समझी जाती है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गड्ढा पिछले कई दिनों से खुला पड़ा था और कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे ढकने या चेतावनी बोर्ड लगाने की जहमत नहीं उठाई, सीवरेज में जहरीली गैसों और गहरे पानी का खतरा होता है अगर लोग समय पर मदद के लिए ना पहुंचते, तो यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लुधियाना जैसे ‘स्मार्ट सिटी’ प्रोजेक्ट वाले शहर में सड़कों की ऐसी हालत बड़े-बड़े दावों की हवा निकालती है, पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग के खिलाफ ‘आपराधिक लापरवाही’ (Criminal Negligence) का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

MORE NEWS