Maharajganj Mass Marriage Gift Loot 2026: यह घटना दिखाती है कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही ‘सिस्टम के दीमक’ उसे चाट जाते हैं, योजना के तहत वधु को चांदी की पायल बिछिया और डिनर सेट दिया जाना था, आरोप है कि कई जोड़ों को खाली हाथ विदा कर दिया गया या उन्हें बहुत ही घटिया दर्जे का सामान थमाया गया, जबकि कागजों में पूरा वितरण दिखाया गया समाज कल्याण विभाग के कुछ निचले स्तर के बाबू और अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने वितरण के बाद बचे हुए या ‘बचाए गए’ सामान को निजी वाहनों में भरकर ले जाने की कोशिश की, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना की राशि को ₹51,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 इसलिए किया था ताकि गरीब परिवारों पर बोझ ना पड़े लेकिन महराजगंज में इसके उलट ही देखने को मिला, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि उन बेटियों के ‘सपनों की हत्या’ है जो सरकारी मदद के भरोसे शादी के बंधन में बंधी थीं.
9