उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' मार्च 2026 के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है, सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े के लिए निर्धारित ₹1 लाख की राशि जिसमें ₹60,000 नकद, ₹25,000 के उपहार और ₹15,000 व्यवस्था शुल्क शामिल हैं जिसमे बड़े पैमाने पर हेराफेरी का आरोप है, रिपोर्टों और वायरल वीडियो के अनुसार कई पात्र जोड़ों को मिलने वाले कीमती उपहारों जैसे चांदी के जेवरात, बर्तन और ट्राली बैग को अधिकारियों और कर्मचारियों ने कथित तौर पर आपस में बांट लिया या उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचने ही नहीं दिया, गरीब परिवारों ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई है जिससे स्थानीय प्रशासन की भारी किरकिरी हो रही है.
Maharajganj Mass Marriage Gift Loot 2026: यह घटना दिखाती है कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही ‘सिस्टम के दीमक’ उसे चाट जाते हैं, योजना के तहत वधु को चांदी की पायल बिछिया और डिनर सेट दिया जाना था, आरोप है कि कई जोड़ों को खाली हाथ विदा कर दिया गया या उन्हें बहुत ही घटिया दर्जे का सामान थमाया गया, जबकि कागजों में पूरा वितरण दिखाया गया समाज कल्याण विभाग के कुछ निचले स्तर के बाबू और अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने वितरण के बाद बचे हुए या ‘बचाए गए’ सामान को निजी वाहनों में भरकर ले जाने की कोशिश की, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना की राशि को ₹51,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 इसलिए किया था ताकि गरीब परिवारों पर बोझ ना पड़े लेकिन महराजगंज में इसके उलट ही देखने को मिला, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि उन बेटियों के ‘सपनों की हत्या’ है जो सरकारी मदद के भरोसे शादी के बंधन में बंधी थीं.
Saba Ibrahim Monthly Income: मशहूर यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लग्जरी वस्तु वायरल हो रही है, जिसके…
LPG बढ़ती कीमतों के बीच IIT बॉम्बे ने गिरे पत्तों को ईंधन में बदलकर मिसाल…
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक…
Himachal Gold Price Today: हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…
Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…