Malad East Kurar Village Accident : मुंबई के मालाड पूर्व के अंबेवाड़ी इलाके में 20 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे एक बेहद दुखद घटना घटी, 8 साल का दिव्यांश मौर्य अपने घर के पास खेल रहा था, तभी उसकी गेंद पास में ही माउली कंस्ट्रक्शन द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे में चली गई, गड्ढा पानी से लबालब भरा था और वहां सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जैसे ही दिव्यांश अपनी गेंद निकालने के लिए गड्ढे के पास पहुंचा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया, स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर कांदिवली के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कुरार पुलिस स्टेशन का घेराव कर बिल्डर और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी को उजागर कर दिया है.
4