मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग तोंगलाओबी में मंगलवार की सुबह एक भीषण रॉकेट बम हमला हुआ, इस हमले में एक 5 वर्षीय बालक और उसकी महज 5 महीने की छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गईं इस नृशंस हत्या की खबर फैलते ही हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई,लोगों ने पास के CRPF कैंप को घेरने और उसमें घुसने की कोशिश की, जिसके बाद हुई फायरिंग और संघर्ष में दो और लोगों की जान चली गई.
Manipur Moirang Rocket Attack: मणिपुर में ताजा हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति बहाली के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा पहाड़ी इलाकों से दागा गया यह रॉकेट सीधे एक रिहायशी मकान पर गिरा बच्चों की मौत ने स्थानीय समुदाय को बुरी तरह झकझोर दिया है, भीड़ का आरोप है कि सुरक्षा बल इन हमलों को रोकने में विफल रहे हैं, इसी नाराजगी में मोइरांग थाने और CRPF कैंप पर पथराव और आगजनी की गई मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है अफवाहों को रोकने के लिए 5 जिलों में 3 दिनों के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है, पुलिस और अर्धसैनिक बल फिलहाल भीड़ को नियंत्रित करने और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं बिष्णुपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक छोटी बच्ची सिर से पैर तक…
Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल…
नई दिल्ली, 19 मई: युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने…
RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ…
मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार…