Manish Malhotra Mother Death News: मनीष मल्होत्रा की मां जिन्हें उद्योग जगत में बहुत सम्मान दिया जाता था, उन्होंने 19 मार्च की शाम अंतिम सांस ली, मनीष के घर पर सांत्वना देने वालों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, करण जौहर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, करिश्मा कपूर, और रवीना टंडन जैसे बड़े नाम शामिल थे, मनीष ने अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा की थीं और उन्हें अपनी “ताकत और साथी” बताया था, सितारों का इतनी बड़ी संख्या में पहुंचना यह साबित करता है कि मनीष मल्होत्रा ने अपने दशकों लंबे करियर में ना केवल कपड़े डिजाइन किए हैं, बल्कि गहरे और सच्चे रिश्ते भी कमाए हैं, अंतिम संस्कार में भी कई हस्तियां शामिल हुईं और मनीष के परिवार को इस कठिन समय में सहारा दिया पूरा माहौल गमगीन था, लेकिन यह मनीष के प्रति इंडस्ट्री के अटूट विश्वास और सम्मान का गवाह भी बना.
6