Live
Search
HomeVideosमथुरा में ‘अक्कू पंडित’ का उतर गया भूत, सांसद चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, ‘गौ रक्षक’ का चोला ओढ़ पहुंचे जेल!

मथुरा में ‘अक्कू पंडित’ का उतर गया भूत, सांसद चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, ‘गौ रक्षक’ का चोला ओढ़ पहुंचे जेल!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-19 16:13:26

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कानून व्यवस्था को चुनौती देना 'कथित' गौ रक्षकों को महंगा पड़ गया है अक्कू पंडित, जो खुद को एक बड़ा चेहरा और गौ रक्षक बताता था, हाल ही में एक विवादित वीडियो के कारण विवादों में घिरा था, इस वीडियो में वह सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और भद्दी भाषा का प्रयोग करता नजर आया था, वीडियो के इंटरनेट पर आग की तरह फैलते ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया था, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरा पुलिस ने तुरंत जांच बिठाई और अक्कू पंडित के साथ उसके सहयोगी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि 'गौ रक्षा' के नाम पर या किसी भी आड़ में अभद्र भाषा और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, फिलहाल अक्कू पंडित का वह 'दबंग' अंदाज अब जेल की चारदीवारी में ठंडा पड़ता नजर आएगा.

Akku Pandit Arrest Mathura Police: मथुरा पुलिस ने खुद को ‘गौ रक्षक’ बताने वाले अक्कू पंडित और उसके साथी हिमांशु की सारी हेकड़ी निकाल दी है, सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर जहर उगलने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले अक्कू पंडित का वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया था, पुलिस ने ना केवल उसे दबोचा, बल्कि न्यायालय में पेश कर सीधा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया, अब ‘बड़बोलेपन’ का ये सिला चर्चा का विषय बना हुआ है.

MORE NEWS