Live
Search
HomeVideosमेरठ के सर्राफा बाजार में ‘गुंडागर्दी’, बाइक खड़ी करने पर वकील को सड़क पर बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी!

मेरठ के सर्राफा बाजार में ‘गुंडागर्दी’, बाइक खड़ी करने पर वकील को सड़क पर बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-28 11:48:20

मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, एक वकील अपनी बाइक बाजार में सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे, जिसका एक स्थानीय दुकानदार सर्राफा व्यापारी ने कड़ा विरोध किया प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, बात इतनी बढ़ गई कि व्यापारी ने वकील को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, इस हमले में अधिवक्ता की नाक की हड्डी टूट गई और वे लहूलुहान हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

Meerut Sarrafa Market Lawyer Assault 2026: यह घटना मेरठ के व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या के साथ-साथ लोगों के बीच बढ़ते असहिष्णु व्यवहार को भी दर्शाती है, मामूली कहासुनी के बाद व्यापारी ने जिस तरह कानून हाथ में लिया वह चिंताजनक है, वकील को जमीन पर गिराकर पीटना उसकी ‘दबंग’ मानसिकता को दर्शाता है पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो पुलिस जांच के लिए सबसे मजबूत सबूत है फुटेज में व्यापारी को हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है, मेरठ बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है वकीलों का कहना है कि यदि समाज के पढ़े-लिखे वर्ग के साथ सरेआम ऐसी घटना हो सकती है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है? पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन बाजार की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई सांप्रदायिक या वर्ग संघर्ष जैसी स्थिति पैदा ना हो.

MORE NEWS