Meerut St Mary’s Academy Bus Accident: यह घटना स्कूल बसों की सुरक्षा और ड्राइवरों की सतर्कता पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाती है, पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया था, उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से बच्चों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया हादसे के बाद बच्चे गहरे मानसिक आघात (Trauma) में दिखे और लगातार रो रहे थे कुछ बच्चों को खरोंचें और मामूली चोटें आई हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया शुरुआती जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी या स्टीयरिंग फेल होने की संभावना जताई जा रही है, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या बस का फिटनेस सर्टिफिकेट वैध था और क्या ड्राइवर नशे में तो नहीं था, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। पुलिस दौराला क्षेत्र के इस हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही है.
5