Elderly Employee Forced to Stand Mr DIY Malad Issue: यह मुद्दा केवल एक स्टोर का नहीं, बल्कि पूरे भारत के संगठित खुदरा क्षेत्र (Organized Retail) की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है, लगातार घंटों खड़े रहने से पीठ दर्द और जोड़ों की गंभीर बीमारियां होती हैं, बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी जानलेवा हो सकती है कई कंपनियां मानती हैं कि अगर कर्मचारी बैठा है, तो वह ‘आलसी’ दिख रहा है यह सोच गुलामी के दौर की मानसिकता को दर्शाती है, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने कानून बनाया है कि दुकानों और मॉल्स में कर्मचारियों को बैठने के लिए जगह देना अनिवार्य है, लेकिन महाराष्ट्र और उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी ऐसे सख्त नियमों की कमी है ग्राहकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने अपील की है कि ‘अपने कर्मचारियों को इंसान समझें’ लोगों ने Mr DIY और इन्फिनिटी मॉल प्रशासन से इस नीति को तुरंत बदलने की मांग की है.
11