<

‘महिलाओं की तस्वीरें तक सुरक्षित नहीं, तो…’ ग्वालियर में योग मुद्राओं से छेड़छाड़, अश्लीलता देख लोगों में गुस्सा

ग्वालियर में योग मुद्राओं में महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की घटना की वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है. महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Viral Video: मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटी कहा जाने वाला शहर ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. शहर में सड़क किनारे एक दीवार पर महिलाओं के योग करते हुए सिलुएट वाली पेंटिंग्स बनी थीं. इन पेंटिंग्स को जानबूझकर खरोंचों और निशानों से खराब कर दिया गया. महिलाओं की आकृतियों के चेहरों और शरीर को टारगेट किया गया है. ऐसी हरकत कोई शरारत नहीं बल्कि लैंगिक भेदभाव के एक गहरे मुद्दे की ओर इशारा करता है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और नागरिक भावना, सार्वजनिक संपत्ति के प्रति सम्मान पर सवाल उठने लगे.

पेंटिंग्स से छेड़छाड़

खास बात ये है कि इन पेंटिंग्स में अलग-अलग योग मुद्राओं में महिलाओं के सादे काले सिलुएट बने थे, जिनमें चेहरे नहीं थे. इन्हें “स्मार्ट सिटी” पहल के तहत शहर की सड़कों को सुंदर बनाने और स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था. ये नुकसान कोई सामान्य नहीं थी. आकृतियों में शरीर के खास हिस्सों को टारगेट किया गया था और कलाकृति को सेक्शुअलाइज़ करने के लिए खरोंच और निशान लगाए गए थे. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में नाराजगी देखने को मिली.

लोगों में नाराजगी

लोगों के गुस्से को देखते हुए एक स्थानीय निवासी ने खुद पहल करके म्यूरल्स के खराब हिस्सों को दोबारा पेंट करके ठीक किया. इसकी वीडियो भी इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि खराब की गई पेंटिंग्स को फिर से ठीक किया जा रहा है. वहीं अधिकारी अभी तक ऐसी हरकत करने वालों की पहचान नहीं कर पाए हैं.

ऑनलाइन यूजर्स कर रहे कमेंट

दोबारा पेंटिंग करने को एक अच्छा कदम बताया जा रही है लेकिन कई ऑनलाइन यूजर्स इसे बड़ी चुनौती मान रहे हैं. यूजर्स ऑनलाइन पेंटिंग को अच्छा कदम बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसी हरकत करने वालों की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं. ऑनलाइन यूज़र्स ने कहा कि दीवार ठीक करना तो आसान है, लेकिन सोच बदलना कहीं ज़्यादा बड़ी चुनौती है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि उन्हें महिलाओं की पेंटिंग दोबारा बनानी चाहिए और सबको बताना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना इंसानियत है. दीवार पर ये भी लिखा होना चाहिए कि पेंटिंग को सेक्शुअलाइज़ करने की कोशिश करने वाले को जेल हो सकती है.

ऐसी हरकत की कड़ी निंदा कर रहे यूजर्स

सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस हरकत की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस हरकत को समाज में “विकृत मानसिकता” और “घटिया सोच” का नतीजा बताया. इस घटना को देश में महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव और उन्हें वस्तु समझने के बड़े मुद्दे से जोड़ा गया है. कुछ लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. यहां तक ​​कि सार्वजनिक दीवारों पर बनी उनकी कलाकृतियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं. 

‘लोगों की घटिया सोच नहीं हो सकती ठीक’

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हम घटिया सोच को ठीक नहीं कर सकते. इसलिए लड़कियों को घर में रहना चाहिए या बाहर निकलते समय दुपट्टा पहनना चाहिए. एक यूज़र ने लिखा, हम कहते हैं कि हम आज़ाद हो चुके हैं, क्या यही आज़ादी है? फिर लोग पूछते हैं हमारी लड़की ने क्या पहना था?’ एक यूजर ने लिखा कि जानवर-जानवर ही रहता है, चाहे उसे कितना भी ट्रेन क्यों न किया जाए. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Honour Killing Law: क्या प्रेमी जोड़ों की रक्षा कर पाएगा ‘एवा नम्मावा’ कानून? ऑनर ​​किलिंग के खिलाफ फिर उठी आवाज

Honour Killing Law: पिछले महीने, कर्नाटक ने विधानमंडल के दोनों सदनों में 'विवाह में पसंद की…

Last Updated: April 2, 2026 14:11:15 IST

CBSE New Syllabus 2026-27: सीबीएसई कक्षा 9वीं-10वीं के लिए बड़ा बदलाव, आज वेबिनार में होगा ऐलान

CBSE Board New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 9वीं-10वीं के सिलेबस में एक…

Last Updated: April 2, 2026 14:08:38 IST

KKR vs SRH में से कौन है महंगी टीम? किसकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा, स्पॉन्सरशिप में किसका दबदबा

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दो ऐसी टीमें हैं,…

Last Updated: April 2, 2026 14:07:47 IST

सुहागरात पर दूल्हे ने कमरे की लगाई कुंडी, जोश में उठाया घूंघट; दुल्हन ने किया ऐसा कांड…

Suhagrat Story: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे की हरकत पर…

Last Updated: April 2, 2026 14:02:48 IST

Maruti S-Presso X 2027 vs Tata Punch में से क्या है बेहतर, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की दमदार कारें मानी जाती हैं. आप दोनों में…

Last Updated: April 2, 2026 13:42:16 IST

Redmi Note 15 SE 5G जल्दी होगा भारत में लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 5800mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस

इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने के साथ ही साथ 45W का…

Last Updated: April 2, 2026 13:37:38 IST