Live
Search
HomeVideosमुजफ्फरनगर में ‘मौत’ को छूकर निकले दो जीवन! ओवरलोडेड डंपर ने बाइक को रौंदा, बाइक के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो!

मुजफ्फरनगर में ‘मौत’ को छूकर निकले दो जीवन! ओवरलोडेड डंपर ने बाइक को रौंदा, बाइक के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-31 10:55:31

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बेहद डरावना सड़क हादसा हुआ, सड़क किनारे अपनी बाइक पर जा रहे एक युवक और युवती को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह डंपर के नीचे दबकर नष्ट हो गई हालांकि, चमत्कारिक रूप से दोनों बाइक सवार सड़क के दूसरी ओर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई, सीसीटीवी फुटेज में डंपर की भयावह रफ्तार और बाइक के परखच्चे उड़ते साफ देखे जा सकता हैं, स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Muzaffarnagar Road Accident Overloaded Dumper 2026: यह घटना मुजफ्फरनगर में भारी वाहनों की बेकाबू रफ़्तार और ओवरलोडिंग की समस्या को एक बार फिर उजागर करती है, डंपर क्षमता से अधिक भरा हुआ था, जिसके कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक को कुचलता हुआ निकल गया, वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगर युवक-युवती डंपर के टायर की दिशा में गिरे होते, तो उनका बचना नामुमकिन था सड़क खाली होने के कारण पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आया, जो उनके लिए वरदान साबित हुआ, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में ओवरलोडेड ट्रक और डंपर ‘यमराज’ बनकर घूम रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम है, पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है, वीडियो साक्ष्य के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

MORE NEWS