Live TV
Search
HomeVideosनैनीताल में ‘ट्रैक्टर’ बना मौत का हथियार, कार में खाना खा रहे दोस्तों पर 5 बार चढ़ाया ट्रैक्टर, सीसीटीवी में कैद हुई ‘मर्डर’ की लाइव कोशिश!

नैनीताल में ‘ट्रैक्टर’ बना मौत का हथियार, कार में खाना खा रहे दोस्तों पर 5 बार चढ़ाया ट्रैक्टर, सीसीटीवी में कैद हुई ‘मर्डर’ की लाइव कोशिश!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-02 19:14:47

नैनीताल जिले से एक बेहद विचलित करने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक कार खड़ी है, जिसमें दो दोस्त बैठकर खाना खा रहे हैं तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आता है और सीधे कार में टक्कर मार देता है हमलावर यहीं नहीं रुका, उसने ट्रैक्टर को पीछे किया और फिर पूरी ताकत से 5 बार कार को टक्कर मारी, ट्रैक्टर के अगले हिस्से बंपर/लोडर से कार को बुरी तरह कुचलने की कोशिश की गई, कार के भीतर मौजूद युवकों ने किसी तरह खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई.

Nainital Tractor Car Attack CCTV Video: यह घटना दिखाती है कि आपसी रंजिश में लोग किस कदर कानून को हाथ में लेने पर उतारू हो जाते हैं, सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी, ट्रैक्टर चालक का निशाना सिर्फ वह कार और उसमें बैठे लोग थे ट्रैक्टर की जोरदार टक्करों से कार का पिछला और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है, कार सवारों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि वे जिंदा बच गए, नैनीताल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली है, उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103/3(5) हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है, शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आरोपी और कार सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद था, जिसका बदला लेने के लिए उसने ट्रैक्टर का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया.

MORE NEWS