नैनीताल जिले से एक बेहद विचलित करने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक कार खड़ी है, जिसमें दो दोस्त बैठकर खाना खा रहे हैं तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आता है और सीधे कार में टक्कर मार देता है हमलावर यहीं नहीं रुका, उसने ट्रैक्टर को पीछे किया और फिर पूरी ताकत से 5 बार कार को टक्कर मारी, ट्रैक्टर के अगले हिस्से बंपर/लोडर से कार को बुरी तरह कुचलने की कोशिश की गई, कार के भीतर मौजूद युवकों ने किसी तरह खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई.
Nainital Tractor Car Attack CCTV Video: यह घटना दिखाती है कि आपसी रंजिश में लोग किस कदर कानून को हाथ में लेने पर उतारू हो जाते हैं, सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी, ट्रैक्टर चालक का निशाना सिर्फ वह कार और उसमें बैठे लोग थे ट्रैक्टर की जोरदार टक्करों से कार का पिछला और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है, कार सवारों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि वे जिंदा बच गए, नैनीताल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली है, उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103/3(5) हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है, शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आरोपी और कार सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद था, जिसका बदला लेने के लिए उसने ट्रैक्टर का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया.
Ram Naresh Yadav Unique chief Minister Oath Story: राम नरेश यादव वर्ष 1977 से 1979…
Chikiti King Cobra Rescue: चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों…
Multani Mitti Astrology Remedies Home:मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने…
Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: हर साल चार मुख्य बड़ी चतुर्थी आती है,चतुर्थी के दिन विशेष…
Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक…
Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…