Live
Search
HomeVideosनेपाल में सत्ता बदलते ही पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, युवाओं के खून और भ्रष्टाचार के दागों ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!

नेपाल में सत्ता बदलते ही पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, युवाओं के खून और भ्रष्टाचार के दागों ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-28 13:18:17

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के महज 24 घंटों के भीतर, पुलिस ने शनिवार सुबह (28 मार्च 2026) पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके भक्तपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया,यह कार्रवाई बालेन शाह सरकार द्वारा गौरी बहादुर कार्की आयोग की उस रिपोर्ट को लागू करने के फैसले के बाद हुई है, जिसमें ओली को सितंबर 2025 के Gen Z युवा आंदोलन के दौरान हुई 77 मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, आरोप है कि ओली ने प्रधानमंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी युवाओं की आवाज को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश की और केवल अपने करीबी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया.

 Balen Shah Action Against KP Oli: यह मामला नेपाल के इतिहास में ‘जवाबदेही’ (Accountability) का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है, सितंबर 2025 में जब नेपाल के युवा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, तब पुलिसिया कार्रवाई में 77 लोगों की जान गई थी जांच आयोग ने पाया कि ओली सरकार ने स्थिति को संभालने के बजाय जानबूझकर हिंसा होने दी, ओली पर आरोप है कि उन्होंने जनता के हितों को ताक पर रखकर केवल अपने ‘अमीर दोस्तों’ के व्यापारिक साम्राज्य को बढ़ाने का काम किया, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश फैला, रैपर से राजनेता बने बालेन शाह ने चुनाव प्रचार में वादा किया था कि वे पुराने तंत्र के भ्रष्टाचार का हिसाब लेंगे, अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही उन्होंने ओली के खिलाफ जांच रिपोर्ट को लागू कर दिया, ओली पर नेपाल दंड संहिता की धारा 181 और 182 आपराधिक लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल तक की जेल का प्रावधान है.

MORE NEWS