Live
Search
HomeVideosBudget 2026: लाल पोटली लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री; राष्ट्रपति मुर्मू से मिली हरी झंडी,अब देश की नज़र संसद पर!

Budget 2026: लाल पोटली लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री; राष्ट्रपति मुर्मू से मिली हरी झंडी,अब देश की नज़र संसद पर!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-01 17:55:21

परंपरा और नियम के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर, वित्त राज्य मंत्री और मंत्रालय के आला अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे, राष्ट्रपति की शुभकामनाओं के साथ अब वित्त मंत्री संसद में देश का वित्तीय बहीखाता खोलेंगी.


Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले एक महत्वपूर्ण संवैधानिक परंपरा निभाई, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बजट प्रस्तुतिकरण के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं, इस मुलाकात के बाद अब वित्त मंत्री सीधे संसद की ओर रुख करेंगी, जहां  देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला बजट पेश किया गया है.

MORE NEWS