Live TV
Search
HomeVideosनोएडा में हर रात बालकनी पर रोता है बेकसूर कुत्ता, हिंसा और डर के साये में जीने को मजबूर मासूम जानवर, वीडियो वायरल!

नोएडा में हर रात बालकनी पर रोता है बेकसूर कुत्ता, हिंसा और डर के साये में जीने को मजबूर मासूम जानवर, वीडियो वायरल!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-09 16:20:56

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 150 की हाई-राइज सोसायटी ATS पायस हाइडवेज़ से पशु क्रूरता का एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां एक पालतू कुत्ते को उसके मालिकों द्वारा हर रात बालकनी पर बांध दिया जाता है, जहां वह अकेलेपन और शारीरिक प्रताड़ना को सहने के लिए मजबूर है, यह कोई धारणा नहीं बल्कि एक कड़वा सच है कि उस बेजुबान को नियमित रूप से हिंसा और डर के माहौल में रखा जा रहा है.

Dog Abused In Noida Society Balcony: यह घटना पालतू जानवरों के प्रति बढ़ती संवेदनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रमाण है, कुत्ते को रात भर बाहर बांधना उसे ना केवल मौसम की मार झेलने पर मजबूर करता है, बल्कि यह उसके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA Act) के तहत यह एक दंडनीय अपराध है, यदि कोई व्यक्ति किसी जानवर की गरिमा और जिम्मेदारी के साथ देखभाल नहीं कर सकता तो उसे पालने का कोई अधिकार नहीं है शौक के लिए किसी जीव की जान को जोखिम में डालना जघन्य है, इस मामले को सार्वजनिक करना सराहनीय है क्योंकि अक्सर बंद दरवाजों के पीछे होने वाली ऐसी हिंसा को ‘निजी मामला’ मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, नोएडा पुलिस और स्थानीय नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग को इस मामले में हस्तक्षेप कर कुत्ते को रेस्क्यू (Rescue) करने और मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने की आवश्यकता है.

MORE NEWS