ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की तपिश अब उत्तर प्रदेश के संभल में भी महसूस की जा रही है, संभल के क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार ने विरोध प्रदर्शन करने वालों को कड़े लहजे में "ईरान जाकर लड़ने" की सलाह दी, जिस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आगबबूला होकर पुलिस और सिस्टम को आड़े हाथों लिया है.
Asaduddin Owaisi Sambhal Speech On CO Kuldeep Statement: संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार का एक विवादित और बेहद कड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “झगड़ा इजरायल और ईरान के बीच है और खुजली कुछ लोगों को यहां हो रही है अगर इतनी ही हमदर्दी है तो टिकट कटाओ और सीधे ईरान जाकर लड़ो, ‘यहां की शांति मत बिगाड़ो’, इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने जबरदस्त पलटवार किया, उन्होंने संभल की एक सभा में सीधे पुलिस अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा, “सुन लो DSP, ये देश तुम्हारे बाप का नहीं है” ओवैसी ने ना केवल इजरायली पीएम नेतनयाहू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि पुलिस को यह भी याद दिलाया कि देश संविधान से चलता है, यह विवाद अब पुलिस की कार्यशैली और अभिव्यक्ति की आजादी के बीच एक बड़ी बहस में तब्दील हो गया है.
ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करते हैं, तनाव कम करते हैं. यहां एक तस्वीर दी…
AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…
कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…
UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…
इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…
पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…