<
Categories: Career

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी रैंक हासिल कर SDM बनकर अपने परिवार व पूरे गांव का नाम रोशन किया है.

UPPSC Success Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी से अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो बड़े से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं. ऐसी ही कहानी यूपी के बिजनौर के मटौरा दुर्गा निवासी अभय प्रताप सिंह (Abhay Pratap Singh) ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में राज्यभर में तीसरी रैंक हासिल करके सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) बने हैं. उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गर्वित कर दिया.

अभय प्रताप की सफलता पर उनके गांव में उत्साह का माहौल रहा. उनके आवास पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए. इस अवसर पर अभय को अंग वस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

अभय की मेहनत और लगन को सराहा

इस समारोह में ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शोभित त्यागी, भाजपा भटियाना मंडल अध्यक्ष हिमांशु पाराशर, और नहटौर के प्रतिष्ठित व्यापारी काके जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. सभी ने अभय की मेहनत और लगन को सराहा और उन्हें उनके करियर की नई ऊंचाइयों के लिए शुभकामनाएं दीं.

युवाओं के लिए एक प्रेरणा

ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी ने कहा कि अभय प्रताप ने न केवल अपने गांव और जनपद का नाम रोशन किया है, बल्कि यह भी साबित किया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने अभय को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया. नेताओं ने अभय के माता-पिता और पूरे परिवार को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी.

सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

इस मौके पर अभय प्रताप सिंह ने सभी बड़ों का आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित मिलती है. मुझे खुशी है कि अब मुझे अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST