मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक बेहद आत्मीय और सरल अंदाज सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है। राजनीति के शिखर तक पहुंचने वाली उमा भारती एक सड़क किनारे लगी छोटी सी दुकान (ठेले) पर आम जनता के बीच बैठकर पोहा और जलेबी बनाती नजर आईं. इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई दिया. उन्होंने न केवल अपने हाथों से जलेबी छानी, बल्कि वहां मौजूद लोगों से बड़े प्यार से बातचीत भी की. उनकी यह सहजता और जमीन से जुड़ाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उनकी इस सादगी की सराहना कर रहे हैं, जो याद दिलाता है कि बड़े पदों पर होने के बावजूद इंसानियत और अपनी जड़ों से जुड़ा रहना ही सबसे बड़ा व्यक्तित्व है.