Akanksha Chamola Dil Dhokha aur Desire Web Series: मशहूर टीवी एक्टर और बिग्ग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'दिल, धोखा और डिजायर' (Dil Dhoka Aur Desire) के प्रमोशन के दौरान एक विवाद में फंस गई हैं, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आकांक्षा रेड कलर की बोल्ड ड्रेस पहनकर अपने को-स्टार्स कुंवर अमर (Kunwar Amar) और अली हसन (Ali Hasan) के साथ डांस कर रही हैं, वीडियो में एक्टर्स के साथ उनकी नजदीकी और जिस तरह से उन्हें पकड़ा गया है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं और इसे पब्लिसिटी पाने का घटिया तरीका बता रहे हैं, कहा जा रहा है की बाकी फिल्म्स और सीरीज का प्रमोशन जिस तरह होता है यह बिलकुल अलग और अश्लील है.