Dog Abused In Noida Society Balcony: यह घटना पालतू जानवरों के प्रति बढ़ती संवेदनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रमाण है, कुत्ते को रात भर बाहर बांधना उसे ना केवल मौसम की मार झेलने पर मजबूर करता है, बल्कि यह उसके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA Act) के तहत यह एक दंडनीय अपराध है, यदि कोई व्यक्ति किसी जानवर की गरिमा और जिम्मेदारी के साथ देखभाल नहीं कर सकता तो उसे पालने का कोई अधिकार नहीं है शौक के लिए किसी जीव की जान को जोखिम में डालना जघन्य है, इस मामले को सार्वजनिक करना सराहनीय है क्योंकि अक्सर बंद दरवाजों के पीछे होने वाली ऐसी हिंसा को 'निजी मामला' मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, नोएडा पुलिस और स्थानीय नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग को इस मामले में हस्तक्षेप कर कुत्ते को रेस्क्यू (Rescue) करने और मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने की आवश्यकता है.